सुष्मिता सेन (जनम)
सुष्मिता सेन
🎂जन्म: 19 नवंबर, 1975, हैदराबाद, आंध्रप्रदेश
हिन्दी फ़िल्मों की एक अभिनेत्री हैं। इन्होंने 1994 में मिस इंडिया और ब्रह्माण्ड सुन्दरी का खिताब जीता था। मिस इंडिया स्पर्धा में इन्होंने ऐश्वर्या राय को हराया था।
2022 में ललित मोदी और सुष्मिता सेन के अफेयर की खबरें जगजाहिर होते ही लोगों के बीच जैसे हड़कंप सा मच गया | ललित मोदी ने जुलाई 2022 में खुलासा किया कि वह अभिनेत्री सुष्मिता सेन को डेट कर रहे हैं और जल्द ही शादी करने जा रहे हैं।
सुष्मिता सेन एक एंटरप्रेन्योर भी हैं | सुष्मिता सेन दुबई में एक ज्वैलरी रीटेल स्टोर चलाती हैं. इसका नाम उन्होंने अपनी गोद ली हुई बेटी रेनी के नाम पर रखा Renee Jwellery रखा है | इसके अलावा उनकी एक प्रोडक्शन कंपनी तंत्रा एंटरटेनमेंट है और वह सेंसाजियोनी नाम की कंपनी की भी मालिक हैं जो होटल और स्पा सेंटर खोलने के प्लान पर काम कर रही है।
बॉलीवुड एक्ट्रेस सुष्मिता सेन ने इंडस्ट्री में कदम विक्रम भट्ट की फिल्म 'दस्तक' से रखा था | यह फिल्म साल 1996 में रिलीज हुई थी, लेकिन इन्हें पहचान 'बीवी नं 1' से मिली | इस फिल्म के लिए सुष्मिता सेन को बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस कैटेगरी में फिल्मफेयर अवॉर्ड भी मिला था. इसके बाद एक्ट्रेस ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा. एक के बाद एक कई हिट फिल्में दीं. इंडस्ट्री में अपने एक अलग जगह और पहचान बनाई. सक्सेसफुल करियर एन्जॉय करने के बाद सुष्मिता ने 10 साल का फिल्मी दुनिया से ब्रेक लिया | साल 2010 में सुष्मिता सेन को आखिरी बार फिल्म 'दूल्हा मिल गया' में फरदीन कान संग देखा गया था. इसमें शाहरुख खान ने स्पेशल अपीयरेंस दिया था | साल 2020 में सुष्मिता सेन ने वेब सीरीज 'आर्या' से वापसी की थी. साल 2021 में इस वेब सीरीज का दूसरा सीजन रिलीज हुआ, जिसे दर्शकों ने काफी पसंद किया।
📽️
२०१० दूल्हा मिल गया
२००९ डु नॉट डिस्टर्ब
कर्मा और होली मीरा
२००७ राम गोपाल वर्मा की आग दुर्गा
२००६ ज़िन्दगी रॉक्स
चिंगारी बसंती
अलग अतिथि भूमिका (गीत)
२००५ मैं ऐसा ही हूँ वकील निति सिन्हा
मैंने प्यार क्यूँ किया नैना
बेवफा आरती सहाय
किस्ना
२००४ मैं हूँ ना चाँदनी चोपड़ा
वास्तु शास्त्र
२००३ समय : वेन द टाइम स्ट्राइक्स ए सी पी मालविका चौहान
२००२ फ़िलहाल सिया सेठ
तुमको ना भूल पायेंगे
आँखें नेहा श्रीवास्तव
२००१ क्योंकि... मैं झूठ नहीं बोलता
बस इतना सा ख्वाब है
नायक विशेष भूमिका
२००० आगाज़ सुधा
१९९९ सिर्फ तुम नेहा
बीवी नं॰ 1 रूपाली
हिन्दुस्तान की कसम प्रिया
१९९७ ज़ोर
१९९६ दस्तक
Comments
Post a Comment