शनाया कपूर (जनम)
शनाया कपूर 🎂जन्म : 03 नवंबर 1999 माता-पिता: संजय कपूर, महीप संधू दादा या नाना: सुरिंदर कपूर, निर्मल कपूर आंटी: रीना कपूर शनाया कपूर एक भारतीय अभिनेत्री और मॉडल हैं। वह भारतीय बॉलीवुड अभिनेता संजय कपूर और महीप कपूर की बेटी हैं। उनका जन्म और पालन-पोषण मुंबई, महाराष्ट्र में एक फिल्म जगत से तालुक रखने वाले परिवार में हुआ था। शनाया कपूर ने वर्ष 2020 की हिंदी फिल्म “गुंजन सक्सेना: द कारगिल गर्ल” में सहायक निर्देशक की भूमिका निभाते हुए अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी। शनाया कपूर को फिल्म निर्माता करण जौहर की हिंदी फिल्म “बेधड़क” में अभिनेता लक्ष्य लालवानी और गरफ़तेह सिंह पीरजादा के साथ देखा जायेगा। इस फिल्म का निर्देशन शशांक खेतान करेंगे, जो फिल्म बद्रीनाथ की दुल्हनिया और धड़क के लिए जाने जाते हैं। फिल्म “गुंजन सक्सेना: कारगिल गर्ल” में शनाया कपूर एक असिस्टेंट डायरेक्टर के रूप में काम किया था और उनकी चचेरी बहन जाह्नवी कपूर लीड रोल निभा रही थीं। फिल्म उद्योग में उनके चचेरे भाइयों में अर्जुन कपूर, हर्षवर्धन कपूर, बहनें सोनम कपूर, रिया कपूर, खुशी कपूर, जाह्नवी कपूर और अंशुला कपूर शामिल हैं...