सुमित्रा चटर्जी (मृत्यु)
सौमित्र चटर्जी🎂19 जनवरी 1935,⚰️15 नवंबर 2020 जन्म की तिथि और समय: 19 जनवरी 1935, कोलकाता मृत्यु स्थान और तिथि: 15 नवंबर 2020, कोलकाता पत्नी: दीपा चटर्जी (विवा. ?–2020) संतान: पॉलोमी बोस, सौगत चटर्जी माता-पिता: आशालता चटर्जी, मोहित कुमार चटर्जी अभिनेता लेखक सौमित्र चटर्जी की पुण्यतिथि पर हार्दिक श्रद्धांजली सौमित्र चटर्जी (जन्म: 19 जनवरी, 1935; मृत्यु- 15 नवंबर, 2020, कोलकाता, पश्चिम बंगाल) प्रसिद्ध बांग्ला अभिनेता थे। सन 2001 में राष्ट्रीय पुरस्कार को ठुकराने वाले प्रख्यात बांग्ला अभिनेता सौमित्र चटर्जी को सन 2011 में भारतीय सिनेमा के सर्वोच्च सम्मान 'दादा साहब फाल्के पुरस्कार' से सम्मानित किया गया था। उन्हें अभिनेता प्राण, मनोज कुमार और अभिनेत्री वैजयंती माला पर वरीयता देते हुए इस पुरस्कार के लिए चुना गया था।सौमित्र चटर्जी प्रथम बांग्ला व्यक्ति थे, जिन्हें दादा साहब फाल्के पुरस्कार मिला था। चटर्जी को राजनेता और साथी कलाकार एक महान सांस्कृतिक प्रतीक, भरोसेमंद दोस्त और विविध क्षेत्रों में रुचि रखने वाले दिग्गज के तौर पर याद कर रहे हैं। जीवन परिचय सौमित्र चटर्जी का जन्म 19 जन...