अनिल धवन (जन्म)
अनिल धवन🎂27 नवंबर 1950 पेशा अभिनेता सक्रिय वर्ष 1970-वर्तमान उल्लेखनीय कार्य पिया का घर (1972) चेतना (1970) अंधाधुन (2018) जीवनसाथी रश्मी धवन बच्चे सिद्धार्थ धवन धवन भारत के उत्तर प्रदेश के कानपुर से हैं । उनके पिता मदन लाल धवन यूको बैंक में एजीएम थे।अनिल ने अपनी हाई स्कूल की पढ़ाई सेंट फ्रांसिस जेवियर्स स्कूल, कानपुर से की और स्नातक की पढ़ाई क्राइस्ट चर्च कॉलेज, कानपुर से की। बाद में उन्होंने भारतीय फिल्म एवं टेलीविजन संस्थान , पुणे से जया भादुड़ी के ही बैच में अभिनय में डिप्लोमा प्राप्त किया । उनके बेटे अभिनेता सिद्धार्थ धवन हैं। निर्देशक डेविड धवन उनके भाई हैं जिनके बेटे निर्देशक रोहित धवन और अभिनेता वरुण धवन उनके भतीजे हैं। वह भारतीय फिल्म और टेलीविजन संस्थान में शामिल हो गए क्योंकि वह अभिनेता बनना चाहते थे।उन्होंने 70 के दशक में बॉलीवुड में प्रवेश किया। उनकी पहली फिल्म बीआर इशारा की चेतना (1970) थी। उन्होंने टेलीविजन फिल्म सोने का पिंजरा (1986) में उभरते अभिनेता आदित्य पंचोली के साथ काम किया। अभिनेत्री/निर्देशक आशा पारेख ने उन्हें 1990 के दशक में टेलीविजन धारावाहिक कोर...