सलिल चौधरी जनम
सलिलचौधरी🎂 19नवंबर1925⚰️05सितंबर1995 सलिल चौधरी जन्म 19 नवंबर 1925 गाजीपुर, 24 परगना , बंगाल प्रेसीडेंसी , ब्रिटिश भारत (वर्तमान बरुईपुर , दक्षिण 24 परगना , पश्चिम बंगाल , भारत ) मृत 05 सितंबर 1995 (आयु 69) कलकत्ता , पश्चिम बंगाल , भारत शैलियां बंगाली, लोक , फिल्म आधार, पश्चिमी शास्त्रीय संलयन, भारतीय शास्त्रीय संलयन व्यवसाय गायक-गीतकार , संगीतकार, संयोजक, कवि, गीतकार, कहानीकार महान संगीतकार सलिल चौधरी के जन्मदिन पर हार्दिक श्रद्धांजलि सलिल चौधरी भारतीय फ़िल्म जगत को अपनी मधुर संगीत लहरियों से सजाने-संवारने वाले महान् संगीतकार थे। उनके संगीतबद्घ गीत आज भी फिजां के कण-कण में गूँजते-से महसूस होते हैं। उन्होंने प्रमुख रूप से बंगाली, हिन्दी और मलयालम फ़िल्मों के लिए संगीत दिया था। फ़िल्म जगत में 'सलिल दा' के नाम से मशहूर सलिल चौधरी को सर्वाधिक प्रयोगवादी एवं प्रतिभाशाली संगीतकार के तौर पर जाना जाता है। 'मधुमती', 'दो बीघा जमीन', 'आनंद', 'मेरे अपने' जैसी फ़िल्मों के मधुर संगीत के जरिए सलिल चौधरी आज भी लोगों के दिलों-दिमाग पर छाए हुए हैं। वे पूरब और प...