सुरिंदर नाथ शर्मा
#11nov #11sep सुरेंद्र नाथ शर्मा 🎂जन्म 11 नवंबर 1910 पंजाब के गुरदासपुर जिले के बटाला में हुआ था. ⚰️मृत्यु 11 सितंबर 1987 मुंबई जीवनसाथी सत्य ऋषि गायक-अभिनेता सुरेंद्र जिनका पूरा नाम सुरेंद्र नाथ शर्मा था- उनके पिता का नाम रौला राम शर्मा था. स्कूलिंग के दौरान ही वह संगीत कार्यक्रमों में भाग लेते थे और उन्होने एक 'अच्छे गायक' की प्रतिष्ठा अर्जित की थी. सुरेन्द्र ने 1935 में पंजाब विश्व विद्यालय,अंबाला में अपनी शिक्षा पूरी की. उन्होंने अपनी बीए, एलएलबी की डिग्री प्राप्त की और पंजाब में एक वकील के रूप में काम करने की तैयारी शुरू कर दी. लेकिन दिल्ली के तत्कालीन अग्रणी वितरक लाला अलोपी प्रसाद और उनके मित्रों ने युवा सुरेन्द्र को फिल्मों में जाने के लिए की सलाह दी. वितरक और अपने दोस्तों की सिफ़ारिश पर 'गायक' बनने के लिए बॉम्बे आए. किस्मत ने साथ दिया वो महबूब खान द्वारा कलकत्ता के तत्कालीन गायक अभिनेता के.एल. सहगल के 'विकल्प' के रूप में फिल्मों में गा...