वी बी राजिंदर प्रशाद (जनम)
वी बी राजिंदर प्रशाद🎂4 नवंबर 1932,⚰️12 जनवरी 2015
वी बी राजिंदर प्रशाद
4 नवंबर 1932, गुडीवाडा
मृत्यु की जगह और तारीख: 12 जनवरी 2015, हैदराबाद
नातिन या पोती: मेघना बाबू
बच्चे: जगपति बाबू, राम प्रसाद
वी बी राजेंद्र प्रसाद को भले ही हिंदी पट्टी के कम लोग जानते हों लेकिन तेलुगू फिल्म इंडस्ट्री का वह बड़ा नाम रहे हैं। वह फिल्म निर्माता होने के साथ निर्देशक और पटकथा लेखक भी थे।
🎂प्रसाद का जन्म 4 नवंबर 1932 में आंध्र प्रदेश के गुडिवाड़ा में हुआ था। आज उन का जन्म दिवस है।
वी बी राजेंद्र प्रसाद तेलुगू फिल्म इंडस्ट्री के अलावा हिंदी और तमिल भाषा की फिल्मों में भी काम कर चुके हैं। उन्होंने करियर की शुरुआत बतौर निर्माता फिल्म अन्नपूर्णा से की थी। साल 1960 में रिलीज हुई इस तेलुगू फिल्म में जमुना ने लीड रोल निभाया था। वहीं, फिल्म का निर्देशन वी. मधुसूदन राव ने किया था। इसके बाद उन्होंने आराधना, आत्मा बालम, अंतस्तुलु, अस्तिपरुलु, अद्रुष्टवंतुलु, अक्का चेल्लेलु जैसी फिल्मों का निर्माण किया।
फिल्मों को प्रोड्यूस करने के बाद उन्होंने साल 1971 में बतौर निर्देशक फिल्म इंडस्ट्री में काम करने का फैसला किया है। निर्देशक के रूप में उनकी पहली फिल्म दशारा बुलोडु थी। इस फिल्म की पटकथा भी उन्होंने खुद ही लिखी थी। बाद में उन्होंने कई और फिल्मों का निर्माण और निर्देशन किया। तेलुगू और तमिल फिल्म में अपना सिक्का जमाने के बाद साल 1982 में उन्होंने बॉलीवुड में अपनी किस्मत आजमाई। हिंदी भाषा में उनकी पहली फिल्म दिग्गज अभिनेता जितेंद्र के साथ थी। फिल्म का नाम 'रास्ते प्यार के' था। इसमें जिंतेंद्र के अलावा रेखा और शबाना आजमी भी नजर आई थीं।
इसके बाद उन्होंने फिल्म 'बेकरार' में संजय दत्त के साथ काम किया। फिल्म में संजय के अलावा पद्मिनी कोल्होपुरी और सुप्रिया पाठक ने भी अहम किरदार निभाया था। बता दें कि वी बी राजेंद्र प्रसाद फेमस एक्टर जगपति बाबू के पिता हैं। जगपति बाबू अब तक कई साउथ फिल्मों के साथ हिंदी फिल्म में नजर आ चुके हैं। भारतीय सिनेमा में अतुलनीय योगदान देने के लिए वीबी राजेंद्र प्रसाद को साल 2003 में लाइफ टाइम अचीवमेंट से भी नवाजा जा चुका है।
वीबी राजेंद्र प्रसाद का 12 जनवरी 2015 को ईशा अस्पताल में सांस की गंभीर बीमारी के कारण निधन हो गया। डॉक्टरों ने बताया कि यह एक प्राकृतिक मौत थी।
🏆
राष्ट्रीय फ़िल्म पुरस्कार
तेलुगु में सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म - अंतस्तुलु (1965)।
फिल्मफेयर पुरस्कार
सर्वश्रेष्ठ फ़िल्म - अंतास्तुलु (1965)
सर्वश्रेष्ठ फ़िल्म - तेलुगु - अस्तिपारुलु (1966)
नंदी पुरस्कार
तीसरी सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म - कांस्य - आस्तिपारुलु (1966)
रघुपति वेंकैया पुरस्कार (2003) - जीवन भर की उपलब्धि
अन्य सम्मान
केवी रेड्डी मेमोरियल पुरस्कार (2000)
🎥
1960 अन्नपूर्णा तेलुगू
1962 आराधना
1964 आत्मा बलम
1965 अंतास्तुलु
1966 आस्तिपरुलु
1969 अद्रुष्टवंथुलु
1970 अक्का चेल्लेलु
1971 दशहरा बुल्लुडु
1973 बंगारू बाबू
1973 एंगल थंगा राजा तामिल
1974 अंदारू डोंगाले तेलुगू
1974 मांची मनुशुलु
1976 पिचिमाराजू
1976 उथमन तामिल
1977 बंगारू बोम्मालु तेलुगू
1978 राम कृष्णुलु
1979 मुद्दुला कोडुकु
1979 पट्टक्कथी भैरवण तामिल
1982 रास्ते प्यार के हिन्दी
1983 बेकरार
1984 एस.पी.भयंकर तेलुगू हाँ हाँ नहीं
1985 भार्याभर्तल बन्धम
1986 कैप्टन नागार्जुन
1988 खतरों के खिलाड़ी हिन्दी
1989 सिम्हा स्वप्नम तेलुगू
1992 हत्यारा
1993 बंगारू बुल्लुडु हाँ नहीं नहीं
1995 भाले बुल्लुडु
Comments
Post a Comment